फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Video of a girl coming out of a suitcase in Sonipat turned out to be a prank after investigation

सूटकेस से युवती निकलने का मामला: वायरल वीडियो जांच में निकला प्रैंक, निजी विश्वविद्यालय में फिल्माया गया था

Sun, 13 Apr 2025 09:30 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

निजी विश्वविद्यालय में वीडियो बनाया गया था। युवक पर युवती को अपने हॉस्टल में लेकर जाने की बात लिखकर वायरल किया गया था। पुलिस ने जांच की तो गर्ल्स हॉस्टल का वीडियो मिला। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया था।

विज्ञापन
Video of a girl coming out of a suitcase in Sonipat turned out to be a prank after investigation
सूटकेस से निकली लड़की। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राठधना रोड स्थित विश्वविद्यालय के अंदर सूटकेस में युवती का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला गर्ल्स हॉस्टल का निकला और पता लगा कि छात्राएं आपस में ही प्रैंक कर रही थीं।

विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सुरक्षा कर्मी हॉस्टल में लेकर लाए गए सूटकेस की जांच करते दिख रहे हैं। सूटकेस खोलने पर उसके अंदर से एक युवती निकलती है। वहीं पास खड़ी युवती व अन्य इसका वीडियो बना रहे होते हैं। कहा गया था कि सुरक्षा कर्मियों ने शक के आधार पर सूटकेस की जांच की तो उसमें से लड़की मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह पता नहीं लग पाया था कि युवती कौन है। वीडियो एक विवि का बताए जाने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का पता लगते ही पूरी जांच कराई गई। पता चला कि वीडियो गर्ल्स हॉस्टल में बनाया गया था। छात्राएं आपस में ही प्रैंक कर रही थीं।

पढ़ें- लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed