फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vice Chancellor inspected the examination centers in DCRUST

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 19 Jun 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inspected the examination centers in DCRUST
फोटो 06- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेम
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में बुधवार को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी किया गया है। फ्लाइंग स्क्वायड प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित निरीक्षकों व अधीक्षकों से जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शितापूर्वक होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कुलपति ने बताया कि परीक्षा स्वयं की योग्यता का आकलन करने का अवसर प्रदान करती है। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यह पता चलता है कि विद्यार्थी को कहां अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्ण ईमानदारी के साथ देनी चाहिए, ताकि सुखद भविष्य की नींव रखी जा सके। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक व सहायक परीक्षा नियंत्रक को भी परीक्षा में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed