{"_id":"686c24f1c2c41e60b006df2d","slug":"vibha-kumar-became-the-head-of-inner-wheel-club-of-swarna-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139017-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्ण की प्रधान बनीं विभा कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्ण की प्रधान बनीं विभा कुमार
Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर के रेस्तरां में आयोजित नए सत्र के शुभारंभ समारोह में मौजूद इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्ण,
सोनीपत। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्ण, सोनीपत ने सोमवार को नए सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया। क्लब की पूर्व प्रधान नीतू दहिया ने नवनियुक्त प्रधान विभा कुमार को कॉलर पहनाकर उन्हें पद की गरिमा सौंपी। साथ ही दो वर्ष के कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण रखा।
नवनियुक्त प्रधान विभा कुमार ने सभी पदाधिकारियों को उनके पद के बैज पहनाकर कार्यभार सौंपा। साथ ही तीन जरूरतमंद छात्राओं की तीन माह की फीस स्कूल में जमा करवाई। विभा कुमार ने नए पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए ज्योति वर्मा व सुशीला को पिन लगाकर सम्मान प्रदान किया। सभी को क्लब के भावी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके बाद पूर्व पदाधिकारियों को उपहार भेंटकर उनके योगदान की सराहना की गई। क्लब की ओर से उपाध्यक्ष उषा भंडारी को मदर ऑफ इनर व्हील की उपाधि देकर सुशोभित किया गया। उनके समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की गई। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह आगामी कार्यों में जरूरतमंद व समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
समारोह में सचिव मंजू, ऑडिटर पुष्पा भूटानी, पूर्व कोषाध्यक्ष बिंदु शर्मा, सदस्य अधिवक्ता युविका, शालू त्यागी, निर्मला शर्मा, सुमन खन्ना, अर्चना, अनीता, संतोष, किरण, रोशनी, सुमनलता मौजूद रहीं।