फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Very happy to come to India: Injina

भारत आकर बेहद खुश हूं : इनजीना

Sat, 04 May 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Very happy to come to India: Injina
सोनीपत के सुभाष चौक पर हाथों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली
सोनीपत। भारत आकर बेहद खुश हूं। पहले भी यहां आ चुकी हूं चुकी हूं और यहां घर जैसा महसूस करती हूं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का पहनावा बेहद आकर्षक लगता है। ये बातें रूस की मिस सुपर मॉडल 2023 की विजेता इनजीना ग्रोबनोवा ने मॉडल टाउन स्थित एक निजी कार्यक्रम में कहीं। इससे कार्यक्रम में आईं विभिन्न देशों की सुंदरियों ने हाथों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड -2024 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी सुंदरियों ने कहा भ्रूण में कन्या की हत्या जैसी सामाजिक बुराई से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देश जूझ रहे हैं। इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता लानी होगी। बेल्जियम की एलेशा डेन ने कहा कि बेटियों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। कहा कि वह विश्वव्यापी कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में कामयाब रहती हैं तो वह खुद को सौभाग्यशाली समझेंगी। कार्यक्रम में पहुंचने पर संयोजक मंमोक्ष खंडेलवाल, बसंत जैन, माणिक जैन ने सुंदरियों का स्वागत किया। वहीं रूबरू के संचालक संदीप कुमार ने इस कार्यक्रम से सभी को अवगत करवाया।
विज्ञापन

विदेशी सुंदरियों ने हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके
बेल्जियम की एलेशा डेन ने बताया कि एक मॉडल के रूप में उन्हें तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन भारत आने पर वह खुद को यहां के लजीज व्यंजन खाने से नहीं रोक पाती। यहां का समोसा मुझे बेहद पसंद है। कजाकिस्तान की रेजिना सहित के साथ ही नीदरलैंड, बेनेलक्स, काेलंबिया, एक्वाडोर, हवाई, कोरिया, तुर्किये, श्रीलंका, दक्षिणी कोरिया, रूस व फिलिपिंस से पहुंची सुंदरियों ने हरियाणवी गाना उमर लको रया मर जाणा दाड़ी काली करवा रया और कौण कहवै बहू काले की पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed