फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles will soon gallop on Shamdi-Chidhana-Buana Lakhu road.

Sonipat News: शामड़ी-चिढ़ाना-बुआना लाखु रोड पर जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन

Fri, 19 Jul 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon gallop on Shamdi-Chidhana-Buana Lakhu road.
सोनीपत के गोहाना में खस्ताहाल गांव शामड़ी-चिढ़ाना रोड। संवाद
सोनीपत। गोहाना हलके के शामड़ी-चिढ़ाना-बुआना लाखु रोड पर जल्द वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे। सड़क का निर्माण होने से वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से जल्द शामड़ी-चिढ़ाना-बुआना लाखु रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क (लिंक रोड) का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क करीब 12 फुट चौड़ी बनाई जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सड़क निर्माण पर करीब 81.87 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग की ओर से मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने 22 जुलाई तक चार दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके। यह रोड करीब तीन गांवों को आपस में जोड़ता है। साथ ही कई गांवों के लोगों का इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। सड़क खस्ताहाल को लेकर ग्रामीण काफी समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क का निर्माण करवाने के लिए 81 लाख 87 हजार रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया व मुख्यालय से अलॉटमेंट होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। दो किलोमीटर लंबी व 12 फुट चौड़ी सड़क के निर्माण से गांव शामड़ी, चिढ़ाना व बुआना लाखु के साथ आसपास लगते ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में आसानी होगी। फिलहाल वाहन चालकों व ग्रामीणों को खस्ताहाल सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से शामड़ी-चिढ़ाना-बुआना लाखु रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क (लिंक रोड) के निर्माण के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय ने सड़क के निर्माण के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। मार्केटिंग बोर्ड ने 22 जुलाई तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद मुख्यालय से अलॉटमेंट होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed