फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles started running on Purkhas Road constructed at a cost of Rs 1.97 crore

Sonipat News: 1.97 करोड़ से निर्मित पुरखास रोड पर दौड़ने लगे वाहन

Mon, 27 May 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on Purkhas Road constructed at a cost of Rs 1.97 crore
साेनीपत। पुरखास अड्डे से जाहरी मोड़ तक निर्माण कार्य पूरा करने के बाद सड़क मार्ग को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है। नगर निगम की ओर से निर्मित की गई सड़क पर वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। नगर निगम ने सड़क निर्माण कार्य पर 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके चलते नगर निगम ने 8 मार्च को पुरखास अड्डे से जाहरी मोड़ तक मार्ग बंद कर दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम ने शनि मंदिर रेलवे अंडरपास में भरने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए पुरखास रोड पर स्ट्राॅम वाटर लाइन बिछाई थी। लाइन बिछाने के दौरान क्षेत्र की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पुरखास रोड पर बसी कॉलोनियों से दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी। इस समस्या से निजात की मांग क्षेत्र के लोग लगातार कर रहे थे। इसके बाद 42 लाख रुपये से सुंदर सांवरी से जाहरी मोड़ तक नई सीवर लाइन डाली गई थी। लाइन के बिछाए जाने से जटवाड़ा, सुंदर सांवरी, लाल दरवाजा में रहने वाले दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी चौक से जैन विद्या मंदिर स्कूल तक सड़क का हिस्सा फरवरी में बना दिया था। पुरखास रोड से जाहरी मोड़ की तरफ सड़क बनाने के लिए एजेंसी ने 8 मार्च से काम शुरू कर दिया था। सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन के साथ पेयजल लाइन भी दबाई गई, इससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न आए। इस पूरे कार्य पर नगर निगम की ओर से 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। अब नगर निगम ने इस कार्य को पूरा कर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अब लोगों को परेशानी सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरखास रोड पर 1.97 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके इसे वाहन चालकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में इस मार्ग को बंद कर दिया था। अब वाहन चालकों व इस रोड के साथ लगती कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



-विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed