{"_id":"664e24622d327fc72d0b52bc","slug":"vehicles-started-running-on-purkhas-road-built-with-rs-197-crore-sonipat-news-c-17-roh1018-428289-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1.97 करोड़ से निर्मित पुरखास रोड पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1.97 करोड़ से निर्मित पुरखास रोड पर दौड़ने लगे वाहन
Wed, 22 May 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
साेनीपत। पुरखास अड्डे से जाहरी मोड़ तक निर्माण कार्य पूरा करने के बाद सड़क मार्ग को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है। नगर निगम की ओर से निर्मित की गई सड़क पर वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। नगर निगम ने सड़क निर्माण कार्य पर 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निर्माण कार्य में बाधा न आए, जिसके चलते नगर निगम ने 8 मार्च को पुरखास अड्डे से जाहरी मोड़ तक मार्ग बंद कर दिया था।
नगर निगम ने शनि मंदिर रेलवे अंडरपास में भरने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए पुरखास रोड पर स्ट्राॅम वाटर लाइन बिछाई थी। लाइन बिछाने के दौरान क्षेत्र की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पुरखास रोड पर बसी कॉलोनियों से दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी। इस समस्या से निजात की मांग क्षेत्र के लोग लगातार कर रहे थे। इसके बाद 42 लाख रुपये से सुंदर सांवरी से जाहरी मोड़ तक नई सीवर लाइन डाली गई थी। लाइन के बिछाए जाने से जटवाड़ा, सुंदर सांवरी, लाल दरवाजा में रहने वाले दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा हो रहा है।
सब्जी मंडी चौक से जैन विद्या मंदिर स्कूल तक सड़क का हिस्सा फरवरी में बना दिया गया था। पुरखास रोड से जाहरी मोड़ की तरफ सड़क बनाने के लिए एजेंसी ने 8 मार्च से काम शुरू कर दिया था। सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन के साथ पेयजल लाइन भी दबाई गई, जिससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न आए। इस पूरे कार्य पर नगर निगम की ओर से 1.97 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। अब नगर निगम ने इस कार्य को पूरा कर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अब लोगों को परेशानी सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्जन पुरखास रोड पर 1.97 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके इसे वाहन चालकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में इस मार्ग को बंद कर दिया था। अब वाहन चालकों व इस रोड के साथ लगती कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, सोनीपत