फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles parked along the highway are becoming a cause of death; two drivers have lost their lives in 10 days.

Sonipat News: हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का कारण, 10 दिन में दो चालकों की गई जान

Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked along the highway are becoming a cause of death; two drivers have lost their lives in 10 days.
फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट - फोटो : samvad
सोनीपत। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग अब हादसों का बड़ा कारण बनती जा रही है। एनएच-44, केएमपी एक्सप्रेसवे, केजीपी एक्सप्रेसवे और एनएच-334बी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्राले तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं। एनएच-334बी पर बिना चेतावनी संकेत खड़े ट्राले से टकराने के बाद बजरी से भरे ट्राले में आग लगने से चालक मंगलसैन की मौत हो गई। इससे करीब दस दिन पहले केएमपी एक्सप्रेसवे पर भी ऐसे ही हादसे में एक चालक की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित होने के बावजूद कई चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार खराब वाहन भी घंटों तक बिना रिफ्लेक्टर, चेतावनी त्रिकोण या अन्य सुरक्षा संकेतों के हाईवे पर खड़े रहते हैं। दिन के समय भी ऐसे वाहन खतरा पैदा करते हैं, जबकि रात में तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह गंभीर जोखिम बन जाते हैं।
विज्ञापन

हाईवे सुरक्षा विशेषज्ञ संदीप बत्रा का कहना है कि खराब या खड़े वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर, चेतावनी त्रिकोण और फ्लैश लाइट लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती और नियमित निगरानी से हादसों में कमी लाई जा सकती है। लगातार हो रही घटनाएं बताती हैं कि हाईवे पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे मंगलसैन
रोहणा के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले मंगलसैन रोहतक के गांव आसन निवासी थे। उनके भाई मंजीत ने बताया कि मंगलसैन तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

इस तरह के पहले हो चुके हैं हादसे
6 जुलाई 2026: केएमपी एक्सप्रेसवे के पिपली टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से कंटेनर टकराने के बाद चालक की जिंदा जलकर मौत।
सितंबर 2024: खंदराई के पास सीएनजी कार में आग लगने से चालक की मौत।
मार्च 2023: बैंयापुर के पास ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार में आग लगी, चालक की मौत।
नवंबर 2020:गन्नौर क्षेत्र में कार में आग लगने से युवक की मौत।
अक्तूबर 2020: खानपुर कलां-ककाना मार्ग पर ट्रैक्टर से टक्कर के बाद वैगनआर में आग लगी, तीन लोगों की मौत।
सितंबर 2020: लड़सौली-धतूरी मार्ग पर खंभे से टकराई ईको वैन में चालक की जलकर मौत।
24 जुलाई 2019: सेक्टर-23 बाईपास पर कार में आग लगने से व्यक्ति की मौत।
3 जुलाई 2019: सेक्टर-7 बाईपास पर एसेंट कार में आग लगने से युवक की मौत।

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट- फोटो : samvad

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट- फोटो : samvad

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट

फोटो : सोनीपत के सोनीपत के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के दौरान आग लगने के कारण ट- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed