फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles driving in the wrong direction, rising risk of death on the roads; 640 challans issued in a month.

Sonipat News: गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन, सड़कों पर बढ़ रहा मौत का खतरा, एक महीने में 640 चालान

Wed, 01 Jul 2026 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles driving in the wrong direction, rising risk of death on the roads; 640 challans issued in a month.
फोटो :: सोनीपत में गांव राई के पास संपर्क मार्ग से गलत दिशा में नेशनल हाईवे पर जाता कैंटर चालक।
सोनीपत। जिले में सड़क सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब ओवर स्पीड नहीं बल्कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग बनती जा रही है। मई में यातायात नियमों के उल्लंघन के जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें सबसे अधिक 640 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने पर किए गए। यह संख्या बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चालानों से भी कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

आंकड़ों से स्पष्ट है कि लोग अपनी सुविधा के लिए न केवल नियमों को ताक पर रख रहे हैं बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार मई में विभिन्न यातायात उल्लंघनों के कुल 1,719 चालान किए गए।
विज्ञापन

इनमें करीब 37 प्रतिशत चालान केवल रॉन्ग साइड ड्राइविंग से जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 411 और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने पर 267 चालान किए गए। अवैध ब्लैक फिल्म लगाने के 107, ओवरस्पीड के 26, शराब पीकर वाहन चलाने के 22, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के चार और नाबालिग चालक का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि केवल चालान काटने से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए सड़क ढांचे में सुधार, अवैध रास्तों को बंद करने, नियमित निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता है।

आमने-सामने की टक्कर का सबसे बड़ा कारण बन रही रॉन्ग साइड ड्राइविंग
विशेषज्ञ संदीप बत्रा के अनुसार गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के सबसे घातक कारणों में से एक है। इससे आमने-सामने की टक्कर की आशंका कई गुना बढ़ जाती है जो अक्सर जानलेवा साबित होती है। सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में भी इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे उल्लंघनों को रोकने के लिए केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि मूल कारणों को दूर करना भी जरूरी है।


अवैध कट, जलभराव और ब्लैक स्पॉट पर रहेगा फोकस
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मौजूद ब्लैक स्पॉट्स, सर्विस लेन से मुख्य मार्ग पर होने वाले गलत प्रवेश, जलभराव की समस्या और अवैध कटों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने इन स्थानों पर लोहे की ग्रिल लगाने, स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने और अतिक्रमण हटाने जैसे उपायों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है ताकि सड़क हादसों की आशंका को कम किया जा सके।

यह है चालान के आंकड़े


उल्लंघन
चालानों की संख्या
रॉन्ग साइड ड्राइविंग
640
बिना हेलमेट
411
बिना सीट बेल्ट
267
ब्लैक फिल्म
107
ओवरस्पीड 26
शराब पीकर वाहन चलाना
22
मोबाइल का इस्तेमाल
4
नाबालिग चालक
1
कुल चालान
1,719
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed