{"_id":"65a96ffb52c18bb6670ced0c","slug":"vehicle-driven-on-wrong-lane-challan-of-rs-66-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12628-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गलत लेन पर दौड़ाए वाहन, 66 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गलत लेन पर दौड़ाए वाहन, 66 के चालान
Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत : नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने पर 66 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
एसीपी ट्रैफिक राहुल देव ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस ने लेन ड्राइविंग के नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। गलत लेन में चलने वाले चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं और दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं। सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से की जानी चाहिए। लेन तोड़कर दूसरी लेन में जाने वाले 66 वाहनों के चालान किए है। इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।