फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vegetable vendors block road in gohana against case of shed collapsed in vegetable market

गोहाना सब्जी मंडी हादसा: सब्जी विक्रेताओं ने जताया रोष, मासाखोर का शव रखकर गोहाना-सोनीपत रोड पर लगाया जाम

Fri, 15 Jul 2022 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

गोहाना सब्जी मंडी में गुरुवार शाम साढ़े चार बजे बारिश व आंधी से बचने के लिए करीब 150 लोग शेडों के नीचे आकर खड़े हो गए। इनमें सब्जी विक्रेता (मासाखोर) व ग्राहक शामिल थे। इसके कुछ देर बाद ही सब्जी मंडी में दोनों मुख्य शेड अचानक गिर गए थे।

विज्ञापन
Vegetable vendors block road in gohana against case of shed collapsed in vegetable market
प्रदर्शन करते सब्जी विक्रेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत की गोहाना सब्जी मंडी में बारिश व आंधी के बीच शेड गिरने से दो लोगों की मौत और 17 के घायल होने के मामले में शुक्रवार को सब्जी विक्रेताओं ने रोष जताया। उन्होंने मासाखोर का शव सब्जी मंडी के गेट पर रखकर जाम लगा दिया है। वह मृतक के परिजनों क लिए एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गोहाना सब्जी मंडी में गुरुवार शाम साढ़े चार बजे बारिश व आंधी से बचने के लिए करीब 150 लोग शेडों के नीचे आकर खड़े हो गए। इनमें सब्जी विक्रेता (मासाखोर) व ग्राहक शामिल थे। इसके कुछ देर बाद ही सब्जी मंडी में दोनों मुख्य शेड अचानक गिर गए थे।  हादसे से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शेडों के नीचे दबने से गोहाना के देवीपुरा निवासी मासाखोर जगमहेंद्र और गांव रभड़ा के सब्जी लेने आए संदीप की मौत हो गई थी। बिहार के लक्ष्मी कुमार, शिव नाथ, बिहार में बेगुसराय के शिव, बस्तर के सतीश, गोहाना के सिवानका गांव के प्रिंस, इंद्र गढ़ी कॉलोनी निवासी पवन, गांव पूठी निवासी कर्मवीर, गांव शामड़ी निवासी दिनेश, गांव बड़ौता निवासी जगदीश व गुरुवंश, गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी सुरजीत व हरीश, गांव नगर निवासी राजपाल, महमूदपुर निवासी सुरेश, रोहतक के मुकेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को जगमहेंद्र व संदीप के शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना से गुस्साए मंडी के सब्जी विक्रेताओं ने जमकर रोष जताया। उन्होंने जगमहेंद्र का शव मंडी के गेट के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। वह मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही धमकी दे रहे है कि मांग नहीं मानने पर वह प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों में हड़ताल करा देंगे। एसडीएम गोहाना आशीष वशिष्ठ व एएसपी निकिता खट्टर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed