फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vedprakash murder case was hatched in jail

गवाह की हत्या : जेल में रची गई थी वेदप्रकाश हत्याकांड की साजिश

Sun, 24 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vedprakash murder case was hatched in jail
सोनीपत। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के चैंबर के बाहर झूठी शान के नाम पर हुई वेदप्रकाश की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। अपने साथी वेदप्रकाश के साथ बेटी के प्रेम विवाह करने से नाखुश विजयपाल पर ही बेटी की हत्या करने व उसे शव को गंगनहर में फेंकने का आरोप है। अब सुरेंद्र ने अपने भाई वेदप्रकाश की हत्या का आरोप विजयपाल पर लगाया है। उसका आरोप है कि जेल में ही उसके भाई की हत्या की साजिश रची गई है। पुलिस विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर के रहने वाले वेदप्रकाश (43) ने अपने पड़ोसी व दोस्त विजयपाल की 18 वर्षीय बेटी से दिसंबर 2020 में प्रेम विवाह कर लिया था। एक ही गोत्र के होने के कारण विजयपाल इससे नाराज था। विजयपाल पर आरोप लगा था कि उसने अपनी बेटी को बहाने से बुलाने के बाद 6 जुलाई, 2021 को उसकी हत्या कर शव को गंग नहर में मेरठ के पास फेंक दिया था। उस मामले में वेदप्रकाश की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विजयपाल को गिरफ्तार कर बेटी की हत्या किए जाने से पर्दा उठाया था। पत्नी की हत्या के मामले में वेदप्रकाश गवाही देने आया तो उसकी शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई थी। मामले में वेदप्रकाश के भाई सुरेंद्र ने विजयपाल पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में पुलिस भी मानती है कि वेदप्रकाश हत्याकांड की पूरी साजिश जेल में ही रची गई थी। पुलिस अब मामले में पूरी तरह पर्दा उठाने के लिए विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। जिसके बाद उससे पूछताछ कर साजिश व अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पुलिस टीम अब जेल में बंद विजयपाल से मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड खंगालेगी। पुलिस पता लगाएगी कि उससे किसने मुलाकात की थी। साथ ही उसने हत्या की साजिश किस तरह से रची थी। साजिश रचने के बाद उसने किसे हत्या करने की जिम्मेदारी दी थी। पुलिस इस मामले पता लगाएगी कि इस घटना में कौन शामिल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
हत्या की साजिश रचने के आरोप में विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। विजयपाल से मुलाकात करने वालों का भी रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed