फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   VC Ashok Kumar's term extended

Sonipat News: कुलपति अशोक कुमार का कार्यकाल बढ़ाया

Sat, 20 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
VC Ashok Kumar's term extended
फोटो 28- सोनीपत के राई ​स्थित खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार।
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के कार्यों को देखते हुए सरकार ने उनके कार्यकाल का विस्तार किया है। मार्च, 2024 में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अल्प अवधि में ही उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं खेल उपलब्धियों के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की है।
विज्ञापन


उनका कार्यकाल 26 दिसंबर को पूरा हो रहा था तो सरकार ने विस्तार के आदेश जारी कर दिए। फिर से जिम्मेदारी दिए जाने पर कुलपति अशोक कुमार ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में खेल विश्वविद्यालय का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय को अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की मान्यता दिलाई। उसके बाद जुलाई 2024 में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के समकक्षता मिलने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख और अधिक सुदृढ़ हुई। इसी अवधि में 18 शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2025 में 28 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर अकादमिक विस्तार को और गति प्रदान की। उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 से अधिक मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed