फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vasectomy Fortnight starts from today, duty of multipurpose health workers imposed

Sonipat News: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आज से शुरू, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की डयूटी लगाई

Thu, 21 Nov 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Vasectomy Fortnight starts from today, duty of multipurpose health workers imposed
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसके चलते बुधवार को उप सिविल सर्जन (परिवार कल्याण) डाॅ. आशा सहरावत ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित की है। इसमें पुरुषों को परिवार नियोजन के महत्व व फायदे से अवगत कराकर परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा सराहवत ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी पर फैली भ्रांतियों, भ्रम व अंधविश्वासों को दूर कर पुरुष नसबंदी के लाभाें से अवगत कराकर पुरुष नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नसंबदी पखवाड़े का थीम परिवार नियोजन में पुरुषों की साझेदारी जीवन में लाएं शांति और खुशहाली रखा गया है। पखवाड़े का उद्देश्य पुरुष नसबंदी के संबंध में समाज में जागरूकता लाना एवं जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी के साथ परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी के साथ बच्चों में तीन वर्ष का अंतराल के फायदों की जानकारी दी जाएगी। पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहन देने के लिए व्यक्ति को 2000 रुपये और प्रेरक को 300 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed