फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vasant Panchami will be celebrated in Sarvartha Siddhi and Ravi Yoga, rare Shash Rajyoga is being formed after 30 years

Sonipat News: सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग में मनेगी वसंत पंचमी, 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ शश राजयोग

Sat, 01 Feb 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami will be celebrated in Sarvartha Siddhi and Ravi Yoga, rare Shash Rajyoga is being formed after 30 years
सोनीपत। ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना के लिए समर्पित वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई दुर्लभ शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वसंत पंचमी इस बार 02 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग में मनाई जाएगी। इसको लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। विशेष बात यह है कि इस वसंत पंचमी पर शनि देव 30 साल बाद दुर्लभ शश राजयोग बना रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए अपार धन, पद, प्रतिष्ठा का संकेत दे रहे हैं। चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9:14 बजे से होगी। वहीं, इसका समापन 3 फरवरी को सुबह 6:52 बजे होगा। उदयातिथि पड़ने के कारण वसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी को अबूझ दिवस के रूप में मानते हैं। यह विश्वास सरस्वती पूजा के महत्व को बढ़ाता है, जिससे पूरा दिन पूजा और अच्छे कामों के लिए शुभ रहता है।
विज्ञापन



क्या है मान्यता
पंडित अमित शौनक ने बताया कि वसंत पंचमी का पर्व देवी सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती ब्रह्माजी के मुख से प्रकट हुई थी, इसीलिए इस तिथि को वसंत पंचमी के रूप में मनाते हैं। इस पावन मौके पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से बुद्धि, विवेक व करियर में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस त्योहार के साथ ही सर्द मौसम की विदाई हो जाती है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। वसंत पंचमी में मां सरस्वती को पीले रंग के भोग और फूल अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा समय
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 07:09 बजे से अगले दिन मध्य रात्रि 12:52 बजे तक रहेगा।
रवि योग : 03 फरवरी रात्रि 12:52 बजे से सुबह 07:08 बजे तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05:24 बजे से 06:16 बजे तक रहेगा।

अमृत काल : रात 08:24 बजे से 09:53 बजे तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त : सुबह 07:09 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed