फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Various competitions, including speech and painting contests, will be held in schools until October 17.

Sonipat News: 17 अक्तूबर तक स्कूलों में होंगी भाषण, पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं

Mon, 14 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Various competitions, including speech and painting contests, will be held in schools until October 17.
फोटो : सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के अलावा विद्यार्थियों के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
इसी कड़ी में 108 मीटर लंबी विशेष रंगोली तैयार की जाएगी। इसमें भारत माता का नक्शा प्रमुख आकर्षण रहेगा। रंगोली में प्लास्टिक या केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसे चावल, प्राकृतिक रंगों और अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया जाएगा। रंगोली के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, खान-पान और विविधता को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को ‘विविधता में एकता’ का संदेश देना है।
विज्ञापन

हरियाणा के कारोबारियों को विदेशों में बैठे गैंगस्टरों की ओर से धमकियां दिए जाने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता माई राम कौशिक व प्रदीप सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज और जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव प्रभावित जमीन को सेम मुक्त करने का दावा
प्रदेश में जलभराव की समस्या पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि रोहतक, झज्जर और सोनीपत के कई गांवों में जलभराव की समस्या से किसानों को राहत मिली है। एक चरण पूरा होने के बाद प्रदेश में सेम प्रभावित जमीन नहीं बचेगी

मुरथल विश्वविद्यालय मामले में रिपोर्ट मांगी
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में छात्राओं की ओर से प्रोफेसर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिकायत सरकार के संज्ञान में आई है और मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मामले में कड़ा फैसला लिया जाएगा।

शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने देंगे
प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को लेकर मंत्री ने दावा किया कि किसी भी शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जिन शिक्षण संस्थानों के अपने भवन नहीं हैं, उनके लिए जमीन तलाशने का काम भी किया जा रहा है।

स्कूल के सामने शराब ठेके पर भी बोले
पानीपत के गढ़ी छाजू गांव में सरकारी स्कूल के सामने शराब ठेके और स्कूल की पानी की टंकी में शराब की खाली बोतलें मिलने के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed