फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vande Bharat Express stood still for 33 minutes due to collision with cows

Sonipat News: गोवंश टकराने से 33 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express stood still for 33 minutes due to collision with cows
सोनीपत के बाबा कॉलोनी के पास अप लाइन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस के पास जमा भीड़। संवाद
सोनीपत। नई दिल्ली से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस गोवंश टकराने के कारण 33 मिनट सोनीपत में खड़ी रही। हादसा किलोमीटर संख्या 40/20-25 बाबा कॉलोनी के पास हुआ। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। गोवंश के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कर्मचारियों ने ट्रेन में आई कमी को दूर कर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से दोपहर बाद 03:06 बजे माता वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन दोपहर 03:40 बजे सोनीपत में बाबा कॉलोनी के पास से गुजर रही थी तभी कैटल रन ओवर के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। गोवंश के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अप लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के रुकने के कारण घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। सभी ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए अगले हिस्से को देख रहे थे। रेलवे कर्मचारी भी क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को दुरुस्त करने में जुटे रहे। करीब 33 मिनट बाद शाम 04:16 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले ट्रैक पर दौड़नी शुरू हुई थी ट्रेन
नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली सेमी हाई स्पीड गाड़ी संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। ट्रेन का संचालन 04 जनवरी से ही शुरू किया गया था। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य छह दिन चलती है। 16 कोचों वाली यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा आठ घंटे में पहुंचती है। रास्ते में ट्रेन का अंबाला, लुधियाना व जम्मू तवी में दो-दो मिनट का ठहराव है। परिचालन के चौथे ही दिन कैटल रन ओवर के चलते ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी बन सकते हैं हादसे का कारण
नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा तक जाने वाली 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम अनुमानित गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा और औसत गति 82 किलोमीटर प्रतिघंटा है। तेज रफ्तार से चलने के दौरान अचानक ट्रैक पर मवेशियों के आने से ट्रेन को गंभीर नुकसान हो सकता है। यही नहीं इससे हादसा होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

वर्जन
नई दिल्ली से कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस कैटल रन ओवर (सीआरओ) के चलते अप लाइन पर बाबा कॉलोनी के पास करीब 33 मिनट तक खड़ी रही। गाेवंश के टकराने से आई कमी को दूर कर ट्रेन को शाम 4:16 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
युद्धवीर सिंह, प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed