{"_id":"64a4707c1c55e3010f06f484","slug":"van-overturned-after-car-collision-four-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2352-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से वैन पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से वैन पलटी, चार घायल
Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में कार की टक्कर से वैन पलट गई। हादसे में महिला, उसके सास-ससुर और फूफा घायल हो गए। घायल महिला की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के गांव नत्थूपुरा निवासी चांदनी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी सास कुंती, ससुर वीरेंद्र तथा फूफा श्याम लाल के साथ दिल्ली के नरेला गई हुई थी। वह नरेला से वैन में सवार होकर अपने मायके दिल्ली के गांव पल्ला जा रही थी। भीड़ से बचने के लिए वाया कुंडली औद्योगिक क्षेत्र होते हुए जा रहे थे तो निफ्टम चौक से आगे मोड़ पर एक कार ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में उनके साथ उनकी सास-ससुर व फूफा घायल हो गए। राहगीरों ने इस बारे में उनके मायके गांव पल्ला में हादसे की सूचना दी। मायके से पहुंचे परिजनों ने चारों को कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से देर रात उन्हें छुट्टी दे दी। उन्होंने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।