फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vaccination campaign eclipsed even before it started

Sonipat News: शुरू होने से पहले ही टीकाकरण अभियान को ग्रहण

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign eclipsed even before it started
गोहाना।
विज्ञापन

18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को क्षय रोग से बचाव के लिए शुरू किया गया टीकाकरण अभियान वैक्सीन उपलब्ध न होने के सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8 जनवरी से अभियान शुरू किया जाना था। उप मंडल नागरिक अस्पताल के अधिकारियों ने 27385 पात्र लोगों का टीकाकरण करने के लिए 306 केंद्र स्थापित किए हैं, इनपर चार सदस्यीय टीम टीकाकरण करेगी। विभाग की तरफ से रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेज दी गई है।
क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पहले आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 18 से 60 साल तक आयु वर्ग के 27385 पात्र लोगों को चिह्नित कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंपी है। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए 306 टीकाकरण केंद्र निर्धारित किए गए हैं ।साथ ही खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया है। जिसमें वैक्सीन लगाने की पूरी जानकारी दी गई है। विभाग की चार सदस्यीय टीम सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण केंद्र स्थापित कर टीकाकरण करेंगी। टीम में एक वैक्सीनेटर, आशा कार्यकर्ता, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) व एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल होगा।
विज्ञापन




18 वर्ष से ऊपर आयु के चयनित लोगों को क्षय रोग से बचाव के लिए सोमवार से टीकाकरण शुरू किया जाना था, लेकिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। विभाग ने 27398 पात्र लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 306 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed