{"_id":"623f6d443af5506c06390ae7","slug":"vaccination-4524-children-of-12-to-14-years-got-corbevax-vaccine-sonipat-news-rtk6421544110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : 12 से 14 साल के 4524 बच्चों को लगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : 12 से 14 साल के 4524 बच्चों को लगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के लिए 10 दिन में अब तक 12 से 14 साल तक के 4524 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई है। विभाग ने 30 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, लेकिन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने के कारण अभियान की रफ्तार धीमी है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद विभाग की ओर से स्कूलों में जाकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 मार्च को 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की शुरुआत की थी। पहले दिन 586 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी और अब तक कुल 4524 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा चुकी है। फिलहाल टीकाकरण केंद्रों व स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वर्तमान में स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके कारण विद्यालय में शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। अप्रैल में विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत होगी। उसके बाद विभाग की ओर से ज्यादा संख्या में शिविर लगाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
अब तक वैक्सीन की 22.17 लाख डोज लगी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक वैक्सीन की 22 लाख 17 हजार 538 डोज लगाई गई है। इनमें 12 लाख 72 हजार 220 को लोगों को पहली व 9 लाख 35 हजार 376 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 9942 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। विभाग की ओर से लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
12 से 14 साल के 4524 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 30 हजार बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। अगले महीने स्कूलों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने के बाद टीकाकरण अभियान तेज कर दिया जाएगा।
- डॉ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन सोनीपत