फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uttar Sampark Kranti Express may stop at Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में हो सकता है उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव

Fri, 26 Jul 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Uttar Sampark Kranti Express may stop at Sonipat
फोटो :42: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी।
सोनीपत। सोनीपत को उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव मिल सकता है। नई दिल्ली से कटड़ा जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव की मांग सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में उठाई है। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को मिलने के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि रेल मंत्री से मुलाकात के बाद ट्रेन के सोनीपत में ठहराव को हरी झंडी मिल सकती है। वहीं सांसद ने रैपिड ट्रेन व मेट्रो का मुद्दा भी संसद में उठाया और कहा कि एक दशक से सोनीपत में कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली से कटरा मां वैष्णो देवी तक जाने वाली व कटरा से दिल्ली आने वाली उत्तर संपर्क क्रांति यानी गाड़ी संख्या 12445 व 12446 के सोनीपत में ठहराव को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने भी इस ट्रेन के सोनीपत में ठहराव की मांग को लेकर कई बार रेल मंत्री से पत्राचार किया था। इस ट्रेन में यात्रा के लिए सोनीपत के यात्रियों को पानीपत या दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचना पड़ता है। इस समस्या को लेकर अब सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने नए सिरे से मांग उठाई है। उन्होंने रेल बजट पर चर्चा के दौरान यह मामला संसद में उठाया है। साथ ही उन्होंने मेट्रो व रैपिड रेल का मामला भी उठाया है। दिल्ली-चंडीगढ़ रैपिड ट्रेन सोनीपत को पहले मिल जानी चाहिए थी। कुंडली तक मेट्रो को लेकर भी केवल दावे ही किए जाते रहे हैं। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें मिलने को कहा है। बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद सोनीपत रेलवे से संबंधित कुछ मांगों पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed