फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uttar Pradesh police jawan died after being hit by a train

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की मौत

Wed, 25 Dec 2024 12:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Dec 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh police jawan died after being hit by a train
गन्नौर। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की भोड़वाल माजरी-गन्नौर के बीच गोशाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शव टुकड़ों में बिखरा मिला। मृतक की पहचान गांव गढ़ी झंझारा निवासी 31 वर्षीय गयूर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव गढ़ी झंझारा में मृतक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी से जांच कर्मी एएसआई भगत ने बताया कि सोमवार रात करीब 8ः45 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में कोई आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की। गयूर तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। फिलहाल बागपत के खेकड़ा थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे और तीन दिन की छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार रात टहलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed