{"_id":"68b4a34426c841b67b087719","slug":"using-abusive-language-for-the-pm-is-an-insult-to-the-people-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141557-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएम के लिए अपशब्द कहना लोगों का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएम के लिए अपशब्द कहना लोगों का अपमान
विज्ञापन
फोटो 39: सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राई विधायक कृष्णा गहलावत को पगड़ी से स्वागत करती
सोनीपत। राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक राजनीतिक दल के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की गरिमा, गौरव और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। राहुल गांधी की तरफ से उनके लिए अपशब्द कहना सीधे तौर पर भारत की जनता का अपमान है।
माता केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए पूजनीय और सम्माननीय होती है। किसी भी माता के लिए अनुचित भाषा का प्रयोग करना, व्यक्ति की संकीर्ण और असंवेदनशील सोच को उजागर करता है। विधायक कृष्णा गहलावत रविवार को विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। देश की गरिमा और सम्मान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में इस प्रकार की ओछी और अभद्र राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
इसके जरिये करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और समाज में महिलाओं की भूमिका और भी मजबूत हुई है। ऐसे में राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनके साथ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, आरती शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सुनीता लोहचब, बबीता भी मौजूद रहीं।