फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   uproar over opening liquor contract

फाजिलपुर में शराब ठेका खुलने पर भड़के लोगों का हंगामा, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार भी पहुंचे

Fri, 22 May 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
uproar over opening liquor contract
फाजिलपुर में शराब ठेके का विरोध कर रहे लोगों को शांत करते सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में सेक्टर 15-16 के डिवाइडिंग रोड के पास शराब ठेका खुलने पर वीरवार को भड़के लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था शराब ठेके का विरोध करते हुए एक दिन पहले ही आबकारी विभाग कार्यालय में डीईटीसी को शिकायत भेजी थी। उसके बाद भी आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते उन्हें मजबूरन हंगामा करना पड़ा। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलने पर सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन मौके पर पहुंचे और लोगों को अधिकारियों से बात करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को मौजूद महिलाओं ने बताया कि शराब ठेका आबादी क्षेत्र के नजदीक होने से घरेलू कलह और झगड़े बढ़ रहे हैं। वहीं आसपास शैक्षणिक संस्थान होने एवं हजारों विद्यार्थियों के आवागमन के कारण युवा वर्ग पर इस ठेके का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं इसी रास्ते पर बड़ी संख्या में डेयरी हैं, जहां से सेक्टरों से भी महिलाएं दूध लेने आती हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस ठेके को आबादी क्षेत्र से बाहर करवाना उनकी मुख्य मांग है, जिसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही डीईटीसी को भी शिकायत भेजी है। उसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस पर सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने इस बाबत अधिकारियों से बात करके उचित कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान राज, रणबीर, हवासिंह, शीनू, राजेश, जयभगवान, बिजेंद्र, सरोज, सविता, बीरमति, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed