{"_id":"61a13cdab210f7353b1392ec","slug":"up-s-guava-trader-was-attacked-with-a-sharp-weapon-kidnapped-in-a-car-and-thrown-on-the-way-sonipat-news-rtk6310190175","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के अमरूद व्यापारी पर किया था नुकीले हथियार से हमला, कार में अपहरण कर रास्ते में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अमरूद व्यापारी पर किया था नुकीले हथियार से हमला, कार में अपहरण कर रास्ते में फेंका
विज्ञापन
गांव दीपालपुर स्थित अमरूद के बाग में व्यापारी पर हमला करने के साथ ही उसका अपहरण कर रास्ते में फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी करीब एक माह तक अस्पताल में रहा और अब छुट्टी मिलने के बाद राई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव गौदी निवासी शराफत ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसने दीपालपुर व ककरोई गांव में अमरूद के बाग किराये पर ले रखे हैं। वह 29 अक्तूबर को गांव दीपालपुर स्थित बाग पर मौजूद था। इसी दौरान कार सवार चार युवक उसके बाग में पहुंचे थे। युवक उसके गांव के ही रहने वाले उमेद, रिफाकत, नदीम व समीर थे। उन्होंने बाग में आते ही उस पर पाइप व डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसके पैरों पर गंभीर चोट मारी गई। बाद में उन्होंने उसे उठाकर अपनी कार में डाल लिया और अपहरण कर चल पड़े। बाद में उसके सिर पर नुकीले हथियार से वार कर उसे दीपालपुर-पलड़ी रोड पर फेंक दिया। उसे बाद वह फरार हो गए। वह बेसुध हो गया। उसे पहले सामान्य अस्पताल सोनीपत व बाद में यूपी के मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस को उसकी हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस उसके बयान दर्ज करने मेरठ गई तो चिकित्सक ने उसे बयान देने के काबिल नहीं बताया था। अब उसकी छुट्टी होने पर शराफत के भाई मुनव्वर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए तो हमला व अपहरण किए जाने का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
घायल के बयान पर मारपीट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई