फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   unti eating poision in house & nephew hang out the outside of house

चाची ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर तो भतीजे ने खेत में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 20 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
unti eating poision in house & nephew hang out the outside of house
गोहाना में आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव रूखी में एक युवक व उसकी चाची ने अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या कर ली। युवक का शव खेत में फंदे पर लटका मिला तो उसकी चाची ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इस तरह दोनों की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में भले ही इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रूखी गांव में मंगलवार की रात रेखा ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके जहरीला पदार्थ खाने का पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बीपीएस मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। उसी समय घर से महिला का भतीजा टिंकू भी गायब था, जिसकी तलाश शुरू की गई। उसका कुछ पता नहीं लग सका और वह बुधवार सुबह खेत में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखकर परिजनों को सूचना दी, जिससे वह वहां पहुंचे। इसका पता चलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवक के शव को नीचे उतरा गया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed