फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   United Trade Union workers will go to protest at Jantar Mantar on 4 September

Sonipat News: 4 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जाएंगे यूनाइटेड ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता

Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
United Trade Union workers will go to protest at Jantar Mantar on 4 September
फोटो 08: सोनीपत के अशोक विहार ​स्थित एआईयूटीयूसी कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। स्रोत: यूनि - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को अशोक विहार स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार की श्रमिक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सचिव काॅमरेड हरिप्रकाश ने कहा कि सरकार लगातार पूंजीपतियों के हित में निर्णय ले रही है। चार लेबर कोड लागू कर लगभग सभी पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार आंदोलन के बावजूद पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं कर रही बल्कि एनपीएस के स्थान पर यूपीएस लाकर कर्मचारियों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लाखों पद खाली हैं लेकिन बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचा है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलवान सिंह ने की और संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह ने किया। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, नरेंद्र सिंह दहिया, सेवानंद, निरंजन, राज सिंह, प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed