फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   unions divide on strike

चक्का जाम पर बंटी यूनियन

Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
unions divide on strike

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मौके पर रोडवेज का चक्का जाम हो या नहीं, इसको लेकर यूनियन दो फाड़ हो गई हैं। अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिले आश्वासन के बाद जहां ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी और भारतीय मजदूर संघ जहां हड़ताल में हिस्सा नहीं लेेंगे वहीं हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबंधित इंटक, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन से संबंधित कर्मचारी महासंघ व मिनिस्ट्रयल स्टाफ एसोसिएशन हड़ताल में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के प्रधान रघुबीर कुंडू का कहना है कि सभी यूनियनों के रोडवेज कर्मचारी 2 सितंबर को चक्का जाम करने को तैयार हैं। बुधवार सुबह चार बजे से चक्का जाम रहेगा। मुख्य द्वार पर ताला बंदी भी की जा सकती है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि यदि कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं तो यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारी रूटीन की तरह अपनी गाड़ियां चलाएंगे। जो हड़ताल पर रहेगा, उसकी गैरहाजिरी लगाई जाएगी। वहीं निजी बस संचालक हड़ताल मेें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हाईकोर्ट से मिले समय और रूट पर ही वह अपनी बसों आम दिनों की तरह चलाएंगे। यदि हड़ताल के चलते उनको बस अड्डे में नहीं घुसने दिया जाएगा तो वे बाहर से सवारियां भरकर अपने स्थानों पर रूटीन की तरह पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट राजीव रतन ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी और हरियाणा रोडवेज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को होने वाली हड़ताल के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त जिलाधीश शिवप्रसाद शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा सब डिविजन मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।

डीआरओ सोनीपत को बस स्टैंड सोनीपत एवं थाना शहर सोनीपत, थाना सदर सोनीपत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तहसीलदार सोनीपत को थाना सिविल लाइन सोनीपत और मोहाना थाना क्षेत्र, तहसीलदार गोहाना को शहर गोहाना, सदर और बरौदा थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

तहसीलदार खरखौदा को खरखौदा और कुंडली, नायब तहसीलदार राई को राई, तहसीलदार गन्नौर को गन्नौर, नायब तहसीलदार सोनीपत को शहर सोनीपत, बीडीपीओ सोनीपत को सिविल लाइन सोनीपत, नायब तहसीलदार खरखौदा को सदर सोनीपत, बीडीपीओ राई को कुंडली, नायब तहसीलदार गन्नौर को राई, बीडीपीओ मुरथल को मुरथल, बीडीपीओ गन्नौर को गन्नौर, बीडीपीओ खरखौदा को खरखौदा, बीडीपीओ मुंडलाना को मोहाना, बीडीपीओ गोहाना को शहर गोहाना, नायब तहसीलदार गोहाना को सदर गोहाना, बीडीपीओ कथूरा को बरोदा थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।  

क्या कहते हैं कर्मचारी नेता
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज के साथ ट्रक यूनियन और आटो यूनियन सहयोग कर रही हैं। यह हड़ताल अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल होगी। सुबह चार बजे से रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। जो पूरे दिन चलेगा। सभी रोडवेज कर्मचारी काम बाधित कर हड़ताल पर रहेंगे। ऋतुराज सिवाच, कार्यकारी प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए रोडवेज की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। 2 सितंबर को हड़ताल के दौरान किसी भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि हड़ताल के दौरान वह बस यात्रा की तरफ ध्यान न दें। वे किसी अन्य वाहन या रेल आदि से यात्रा करें। रघुबीर कुंडू, प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

मुख्यमंत्री के वायदे अनुसार सहमत मांगों को लागू करने का सरकार की ओर  से आश्ववासन मिल गया है। करीब 8 मांगों पर सहमति बन पाई है। उनकी हड़ताल दो  दिन की थी। जिस तरह उन्होंने मंगलवार को बसें चलाई, उसकी तरह बुधवार को भी  बसें चलाएंगे।
-आनंद शर्मा, वरिष्ठ सदस्य, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी

सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद ही बीएमएस ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। वे इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल नहीं  होंगे और शत प्रतिशत रोडवेज की बसें चलाएंगे।
-श्रीकृष्ण, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ संबंधित बीएमएस

हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जगह-जगह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ में धारा-144 लगाकर कर्मचारियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गई है। जो कानून अपने में हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शिवप्रसाद शर्मा, एडीसी, सोनीपत

सोनीपत बस अड्डे पर हड़ताल का कोई असर नहीं रहेगा। सभी बसें यथावत चलेगी। जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा, उसकी हाजिरी नहीं लगेगी। विभाग की ओर से कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बस अड्डा प्रशासन की ओर से बसों को चलाने के लिए पूरी तैयारी है।
-जयपाल राणा, जीएम, सोनीपत

कोई निजी बस संचालक रोडवेज कर्मियों की हड़ताल में शामिल नहीं हो रहा। रूटीन की तरह ही प्राइवेट बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार ही चलेगी।
राजीव अहलावत, सचिव, आरटीए

ट्रेनों पर रहेगा दबाव, प्रतिदिन 25 हजार यात्री करते हैं सफर
रेलवे कर्मचारी दो सितंबर की हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं। सोनीपत और गन्नौर स्टेशन से प्रतिदिन 20 से 25 हजार दैनिक यात्री दिल्ली और अंबाला की ओर सफर करते हैं। दो सितंबर को रोडवेज की हड़ताल के बाद ट्रेनों पर दबाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि बसें बंद होने से प्रतिदिन रोडवेज के सहारे सफर करने वाले पांच हजार यात्री भी ट्रेनों का सहारा लेंगे।

यात्रियों को अपने कार्यालय और अन्य गंतव्य तक पहुंचने के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए वह ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं।
दिल्ली की ओर जाने की गाड़ियां
गाड़ी नं.     गाड़ी का नाम        समय
18110    मूरी एक्सप्रेस        3.23
14554    हिमाचल एक्स.        3.58
14034    जम्मू मेल        4.25    
12312    कालका मेल        4.42
64464    पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर 6.13
64004    सोनीपत-साहिबाबाद पैसेंजर    6.45
64472    पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर    7.05
64002    पानीपत-दिल्ली पैसेंजर    7.23
64470    लेडीज स्पेशन पैसेंजर    7.43
64462    कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुदीन    7.59
64452    कुरुक्षेत्र-दिल्ली        8.13                

11078    झेलम एक्स.        8.35
12058    जनशताब्दी        10.53
14732    बठिंडा एक्स.        11.35
==============
अंबाला की ओर जाने वाली
15707    आम्रपाली एक्स.    4.13
14217    ऊंचाहार एक्स.        5.20
11057    दादर एक्स.        5.50
12919    मालवा एक्स.        6.15
14095    हिमालय क्वीन         6.26
64531    दिल्ली पानीपत पैसेंजर    6.52
64465    नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 9.27

ये यूनियन नहीं लेंगी हिस्सा
--हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ संबंधित एएचआरडब्ल्यूजेएसी।
-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ संबंधित बीएमएस।

ये यूनियनें रहेंगी हड़ताल पर
-हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक।
-हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ।
-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित कर्मचारी महासंघ।
-मिनिस्ट्रयल स्टाफ एसोसिएशन।

सोनीपत रोडवेज हैं कुल 236 बस

सोनीपत रोडवेज के बेडे़ में कुल 236 सरकारी बसें हैं। 171 बसें सोनीपत डिपो में हैं जबकि गोहाना डिपो में 65 बसें शामिल हैं। वहीं सोनीपत जिले में विभिन्न रूटों पर 70 प्राइवेट बसें चलती हैं।  
रूट    प्राइवेट बसें
गोहाना से रोहतक    20
गोहाना से पानीपत    20
गोहाना से सोनीपत    12
सोनीपत से रोहतक     7
गोहाना से जींद    6
खरखौदा से रोहतक    2
सोनीपत से खरखौदा    1
खरखौदा से झज्जर    1
जाखौली से सोनीपत        1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed