फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Union: Will launch agitation if benefits are not received immediately.

हित लाभ तत्काल मिले नहीं तो करेंगे आंदोलन : यूनियन

Mon, 27 Jul 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Union: Will launch agitation if benefits are not received immediately.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश को मांगपत्र सौंपते भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने सोमवार को लघु सचिवालय में सीटीएम सिमरन को निर्माण श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर था श्रम मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन नेताओं ने सरकार से श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की।
उन्होंने लंबित हित लाभ तुरंत जारी करने, विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। यूनियन के राज्य महासचिव बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार स्वयं श्रमिकों का पंजीकरण करे। उन्होंने कार्य के दौरान श्रमिक की मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

पंजीकरण के साथ ही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्वतः शुरू होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र में निर्माण श्रमिक की अनिवार्य शर्त समाप्त करने की भी मांग की गई। बलबीर सिंह ने रद्द किए गए पात्र श्रमिकों के पंजीकरण तत्काल बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि हित लाभ की गैर जरूरी शर्तें अशिक्षित मजदूर पूरी नहीं कर पाते। उन्होंने सुझाव दिया कि श्रमिकों के सत्यापन का अधिकार श्रमिक यूनियनों को भी मिले। राठी ने चेतावनी दी कि समय पर हित लाभ न मिलने पर निर्माण मजदूर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed