फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Union Minister of State will show the green signal to Vande Bharat train today

सीवर का मैनहोल बनाने के विवाद में महिला की ईंट मारकर हत्या

Thu, 13 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State will show the green signal to Vande Bharat train today
धानकान बस्ती में सीवर का मैनहोल दबाने को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर शाम को एक पक्ष की महिला के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है। मामले की सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने रात को मामले में पति के बयान पर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धानकान बस्ती निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुमित्रा (38) व बच्चों के साथ धानकान बस्ती में रहते हैं। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। उनकी गली में सीवर लाइन दबाई जा रही है। उनका पड़ोसी कृष्ण व उसका बेटा गली में मैनहोल बनाने पर विवाद कर रहे थे। बुधवार शाम को जब उनकी पत्नी सुमित्रा गली में निकली तो पड़ोसियों ने छत से उन पर ईंट बरसा दी। सुमित्रा के सिर में ईंट लग गई और उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित ने जांच के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सुभाष के बयान पर कृष्ण पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें उसका बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन

मां की नहीं थी कोई गलती
मृतका की बेटी मनीषा ने बताया कि उनकी मां घरेलू महिला थी। उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने तो किसी को कुछ कहा तक नहीं। उसके बाद भी मां के घर से निकलते ही ईंट बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई। महिला सुमित्रा के तीन बच्चे हैं। जिसमें मनीषा, मंजीत व बंटी है। करवाचौथ से एक दिन पहले सुमित्रा की हत्या से परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानकान बस्ती में मैनहोल को लेकर हुए विवाद में महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मामले में महिला के पति के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed