{"_id":"666bd18c7bb93f99a10d2e1e","slug":"union-minister-manohar-lal-visit-in-sonipat-and-panipat-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दावा-विधानसभा में निकालेंगे लोकसभा की कसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दावा-विधानसभा में निकालेंगे लोकसभा की कसर
Fri, 14 Jun 2024 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:11 AM IST
सार
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें, ये विधानसभा में काम आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हमारे एक पक्ष को बहका लिया।
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मोदी सरकार में हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर मनोहर लाल ने पीएम मोदी और भाजपा संगठन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इस दौरान मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में बेशक कुछ कमी रह गई हो लेकिन विधानसभा चुनाव में ये कसर पूरी कर देंगे। हरियाणा में अगली सरकार हम बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें, ये विधानसभा में काम आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हमारे एक पक्ष को बहका लिया। संविधान बदलने को लेकर उस पक्ष से झूठ बोला गया। हमें विधानसभा चुनाव में उस पक्ष को समझाना है कि कांग्रेस झूठ बोल रही थी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का झूठा प्रचार कर रही है।
Trending Videos
पानीपत में मनोहर लाल का भव्य स्वागत
शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का शुक्रवार को समालखा सहित पानीपत में तीन जगह भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से करनाल आते समय पहले समालखा, फिर सिवाह और टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पीएम मोदी की सरकार में शहरी विकास एवं उर्जा मंत्री नियुक्त होने के बाद मनोहर लाल पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। यह प्रदेश खासकर करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है कि केंद्र सरकार में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है । उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का साथ देने पर भी आभार जताया।
भाजपा नेता की कटी जेब
केंद्रीय मंत्री के स्वागत के दौरान जेबकतरे भी सक्रिय रहे। भाजपा नेता विनोद सोकर की जेब कट गई। उनकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए गए।