{"_id":"6a9dcd526a82a068c60ce22f","slug":"union-coal-minister-to-inaugurate-biomass-pellet-plant-today-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160071-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आज बायोमास पेलेट प्लांट का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय कोयला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आज बायोमास पेलेट प्लांट का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय कोयला मंत्री
विज्ञापन
गन्नौर। डबरपुर में करीब दो एकड़ क्षेत्र में तैयार बायोमास पेलेट प्लांट का सोमवार शाम छह बजे उद्घाटन होगा। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और विधायक देवेंद्र कादियान प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्लांट में किसानों से पराली, तुड़ी, गन्ने की पत्तियां और कपास के अवशेष खरीदे जाएंगे। इन कृषि अवशेषों से बायोकोल तैयार किया जाएगा।
कंपनी के एमडी दीक्षित रेड्डी ने बताया कि प्लांट की उत्पादन क्षमता चार टन प्रति घंटे है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि अवशेष जलाने के बजाय बेचने से अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा। इससे पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में कृषि अवशेषों के उचित प्रबंधन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को पराली और अन्य कृषि अवशेषों के निपटान के लिए वैकल्पिक माध्यम मिलेगा। कंपनी इन अवशेषों का उपयोग बायोकोल तैयार करने में करेगी।