फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Underpass near Double Gate Bridge creates problems for pedestrians

Sonipat News: डबल फाटक पुल के पास अंडरपास बना राहगीरों की परेशानी

Sat, 06 Sep 2025 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Underpass near Double Gate Bridge creates problems for pedestrians
डबल फाटक पुल के पास अंडरपास में जलभराव होने से विरोध जताते लोग। पाठक
रोहतक। डबल फाटक पुल के पास अंडरपास राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। अंडरपास के अंदर तीन दिनों से पानी भरा हुआ है। आसपास की 8 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। न रेलवे के अधिकारियों का ध्यान है और न नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अंडरपास के अंदर लाइट भी न होने से रात को अंधेरा हो जाता है। अंडरपास में जलभराव से राहगीरों के वाहन भी बंद हो जाते हैं। कॉलोनी वासियों ने शनिवार को एकजुट होकर निकासी न होने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों को फोन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मौके पर डॉ. जयपाल सिंह, सुमित नागपाल, जसबीर कुमार, अमित, कमल, महेश, चंद, विनोद व सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर कुमार ने बताया कि अंडरपास में लाइट न होने से लोगों को बड़ी समस्या हो रही है। शुक्रवार की रात को अंडरपास से निकल रहे दो पहिया वाहनों के अंदर पानी भर गया। इसके बाद वाहन चालू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed