फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Under the supervision of the administration, the farmers of Nangla Bahlolpur harvested 70 acres of wheat crop.

प्रशासन की निगरानी में नंगला बहलोलपुर के किसानों ने काटी 70 एकड़ गेहूं की फसल

Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Under the supervision of the administration, the farmers of Nangla Bahlolpur harvested 70 acres of wheat crop.
राई। हरियाणा-यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद के कारण नंगला बहलोलपुर के किसानों ने वीरवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में 70 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई की। यूपी के नंगला बहलोलपुर के किसानों ने खुर्मपुर के किसानों पर उनकी गेहूं की फसल की कटाई करने का आरोप लगाकर डीसी सोनीपत को ज्ञापन दिया गया था। डीसी श्यामलाल पूनिया के आदेश पर पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गेहूं की फसल की कटाई कराई गई।
विज्ञापन

गांव नंगला बहलोलपुर व खुर्मपुर के किसानों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने डीसी को शिकायत की थी कि गांव खुर्मपुर के किसान उनकी बिजाई की गई गेहूं की फसल काट रहे हैं। डीसी ने राई के नायब तहसीलदार सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ फसल कटवाने के लिए पहुंचे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आदेश पर कम्बाइन मशीनों से खेतों में गेहूं की कटाई कराई गई। शाम तक चली कार्रवाई में नंगला गांव के किसानों ने 70 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई की। इस दौरान गिरदावर जसपाल, पटवारी नवीन, शांतनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed