फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Under the SPRIT scheme, 85 athletes are receiving high-level training at SAI

Sonipat News: स्प्रिट योजना के तहत साई सोनीपत में 85 खिलाड़ियों को मिल रहा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Under the SPRIT scheme, 85 athletes are receiving high-level training at SAI
- हॉकी की 40 छात्राएं और एथलेटिक्स के 45 विद्यार्थी सीख रहे खेल की आधुनिक तकनीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से स्प्रिट योजना के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), सोनीपत में चल रहे खेल प्रशिक्षण शिविर का चौथा और अंतिम चरण शुरू हो गया है। 12 से 30 अक्तूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों की हॉकी की 40 छात्राओं और एथलेटिक्स के 45 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षक सुबह और शाम खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों, खेल कौशल और प्रदर्शन में सुधार की बारीकियां सिखा रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण में उपलब्ध सुविधाओं के बीच उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर राज्य परियोजना निदेशक एस. रविंद्र पाटिल, साई सोनीपत की कार्यकारी निदेशक रितु पथिक और अतिरिक्त निदेशक आर. माधव कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के मानसिक विकास पर भी जोर
शिविर के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से डॉ. सुधीर और विपुल को सौंपी गई है। परमिंद्र सिंह को नोडल अधिकारी और जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला परियोजना सह-संयोजक अतर सिंह, ललित रोहिल्ला, मंजीत, जगमोहन और गीता को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। शिविर के दौरान एशियाई पदक विजेता खिलाड़ी भी विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए व्याख्यान दे चुके हैं। इन सत्रों में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ मानसिक विकास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए नवंबर के अंत या दिसंबर में इस तरह का कार्यक्रम दोबारा आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed