{"_id":"64c56b5e68634ed17d09d224","slug":"under-the-leadership-of-sonepats-preeti-the-indian-junior-womens-hockey-team-will-show-its-power-in-germany-sonipat-news-c-197-1-snp1001-3726-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत की प्रीति के नेतृत्व में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम जर्मनी में दिखाएगी जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत की प्रीति के नेतृत्व में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम जर्मनी में दिखाएगी जलवा
Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए चयनित सोनीपत की प्रीति, साक्षी, राणा व मंजू चौरसिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जर्मनी में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें सोनीपत की तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम की कप्तान सोनीपत की खिलाड़ी प्रीति होंगी। इनके साथ ही मंजू चौरसिया व साक्षी राणा का भी चयन टीम में किया गया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सोनीपत की तीन खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में खुशी का माहौल है। प्रीति को टीम का कप्तान बनाया गया है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवाॅर्डी प्रीतम सिवाच ने बताया कि जर्मनी के डसेलडोर्फ में 18 से 23 जुलाई तक चार देशों की हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें भारतीय टीम जर्मनी, स्पेन व इंग्लैंड के साथ खेलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए उनकी अकादमी की खिलाड़ी प्रीति, मंजू चौरसिया व साक्षी राणा का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है।
भारतीय टीम 13 जुलाई को जर्मनी के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि सोनीपत की प्रीति की अगवाई में भारतीय जूनियर महिला टीम ने गत माह जापान में आयोजित जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में जीत दर्ज की थी। इस उपलब्धि के बाद इस बार भी टीम की कमान प्रीति को सौंपी गई है। उन्हें इस बार भी तीनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीद हैं।
विज्ञापन
प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की तीन खिलाड़ियों के भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर हरियाणा हॉकी के सचिव सुनील मलिक, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के चेयरमैन प्रेम सिंह दहिया, अरविंद डबास, रमेश व राजेश रोहट व अकादमी के खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।