फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Under-23 World Wrestling Championship: 99 wrestlers gave trials, 20 were selected, 14 from Haryana

Under-23 World Wrestling Championship: 99 पहलवानों ने दिया ट्रायल, चुने गए 20, 14 हरियाणा के

Wed, 11 Oct 2023 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

बहालगढ़ के साई में ट्रायल देन के लिए ग्रीको और महिला वर्ग के पहलवान जुटे। अल्बानिया की राजधानी तिराना में 23 से 29 अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। द्रोणाचार्य अवॉर्डी ज्ञान सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह व हरगोविंद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Under-23 World Wrestling Championship: 99 wrestlers gave trials, 20 were selected, 14 from Haryana
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) ने पहलवानों के ट्रायल लिए।

विज्ञापन


पहले दिन ग्रीको रोमन के 55 और महिला वर्ग की 44 पहलवानों ने ट्रायल दिया। इसमें से 20 पहलवानों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। चयनित पहलवानों में 14 हरियाणा और 2 दिल्ली के अलावा मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तर प्रदेश से एक-एक पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन


23 से 29 अक्तूबर तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए पहले दिन तदर्थ समिति के सदस्य एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ज्ञान सिंह, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह, ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर, द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुमा शिरूर की देखरेख में ट्रायल लिए गए। ज्ञान सिंह ने बताया कि ट्रायल देने के लिए देशभर से पहलवान आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलवानों का हुआ चयन

  • ग्रीको रोमन 

लाइशर एस सियोन (55, मणिपुर), सुमित (60, झज्जर, हरियाणा) चंडीगढ़ से खेलते हैं, प्रवेश (63, दिल्ली), उमेश (67, दिल्ली), अनिल (72, हरियाणा), दीपक पूनिया (77, हिसार, हरियाणा), राहुल (82, हरियाणा) एसएससीबी के लिए खेलते हैं, मनोज (87, जींद, हरियाणा), नितेश (97, पानीपत, हरियाणा) व प्रवेश (130, सोनीपत, हरियाणा)।

  • महिला वर्ग

नीलम (50, उत्तर प्रदेश), इशिका (53, सोनीपत, हरियाणा) दिल्ली से खेलती हैं, नेहा शर्मा (55, पानीपत हरियाणा) दिल्ली के लिए खेलती हैं, रीना (57, चरखी दादरी, हरियाणा), निकिता (59, रोहतक, हरियाणा), भाग्यश्री (62, महाराष्ट्र), मोनिका (65, राजस्थान) वर्ष (68, हिसार, हरियाणा), ज्योति बेरवाल (72, हिसार हरियाणा), रितिका (76, रोहतक हरियाणा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed