{"_id":"675f32b1ad6ae4ab3b0b6c9a","slug":"uncontrolled-truck-overturned-on-car-young-man-died-after-being-buried-under-sacks-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129312-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, बोरियों के नीचे दबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, बोरियों के नीचे दबने से युवक की मौत
Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील चौक के पास चावल की बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में चावल की बोरियों के नीचे कार सवार पांच दोस्त दब गए। इनमें से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सेवली निवासी कविता ने बताया कि वह अपने दोस्त गांव के ही बिट्टू, सुनील, रिंकू और बढ़मलिक निवासी सचिन के साथ गांव खेड़ी दमकन में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। देर रात करीब एक बजे वह कार से वापस आ रहे थे। जहां बीसवां मील चौक के पास रुके थे, इसी बीच तेज गति से आ रहा चावल की बोरियाें से भरा अनियंत्रित ट्रक उनकी कार पर पलट गया। इससे पांचों दोस्त चावल की बोरियों के नीचे दब गए। राहगीरों ने आनन-फानन में चावल की बोरियों हटाकर सभी को कार से बाहर निकाला। चार दोस्त सुरक्षित बच गए, लेकिन दम घुटने से बिट्टू की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो माह बाद होनी थी बिट्टू की शादी
गांव सेवली निवासी बिट्टू की फरवरी 2025 में शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी करने में जुटे हुए थे। बिट्टू की हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों को रोकर बुरा हाल था।