{"_id":"47400759e63db146d674bef48eb0d2b0","slug":"uncontrolled-truck-crushes-4-1-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनियंत्रित ट्रक ने 4 को कुचला, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने 4 को कुचला, 1 की मौत
सोनीपत
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम को कुंडली थाने के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने चार रेहड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक रेहड़ी संचालक, उसके दो बेटों और बेटी को कुचल दिया। हादसे में रेहड़ी संचालक के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव कैल, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश निवासी राजबीर फिलहाल कुंडली में किराए पर रहता है। वह कुंडली थाने के पास सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर छोले-कुलचे बेचता है। साथ ही उसका बेटा अवधेश (12) और टीटू तथा बेटी अनीता भी पिता के काम में हाथ बटांते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को परिवार के सदस्य रेहड़ी पर अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच जांटी गांव की तरफ से आया एक ट्रक थाने के पास पहुंचा तो अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को कुचलता हुआ राजबीर की अंतिम रेहड़ी पर चढ़ गया। जिससे अवधेश, उसका पिता राजबीर, भाई टीटू और बहन अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अवधेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घायल राजबीर, टीटू और अनीता को परनामी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक श्यामलाल को ट्रक सहित काबू कर लिया है।
विज्ञापन
जब जाटी कलां की तरफ से आ रहा ट्रक थाने के पास आकर अनियंत्रित हुआ तो वहां खड़े रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए। लेकिन अन्य रेहड़ियों से कुछ हटकर आखिर में खड़ा राजबीर अपनी तरफ बढ़ रहे खतरे को भांप नहीं सका और उसने में अपने बेटे को खो दिया। साथ ही वह खुद और उसके दो बच्चे अभी भी जिदंगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं।
‘‘हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे का शिकार हुए किशोर के शव क ो पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।’
कुंडली थाना प्रभारी वीरभान सिंह।