फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncle and cousins ??beat up the security guard of the hospital in a dispute over land

जमीन के लिए विवाद में चाचा और चचेरे भाइयों ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मी को पीटा

Sat, 11 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uncle and cousins ??beat up the security guard of the hospital in a dispute over land
दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सुरक्षा कर्मी पर उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। उसे लोहे की पाइप और डंडों से मारा। जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

गांव रिवाड़ा निवासी सुरजीत ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है। उनका एक साल पहले ताऊ व चाचा के परिवार के साथ जमीन के लिए झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखने लगे। सुरजीत ने बताया कि वह 9 जून को गांव से ईको में सवार होकर सोनीपत आया था। जब वह रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचा तो इसी दौरान उसके ताऊ का बेटा, चाचा और चचेरा भाई एक अन्य के साथ स्टेशन परिसर में आए। जब वह देर शाम दादर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए जाने लगा तो उन्होंने लोहे के पाइप व डंडे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। उसने मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed