फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unchahar Express canceled till March 1 and Amrapali Express till March 3

रेलवे: ऊंचाहार एक्सप्रेस एक ताे आम्रपाली एक्सप्रेस तीन मार्च तक रद्द, धुंध की वजह से हो रही देरी के कारण उठाया कदम

Sun, 19 Dec 2021 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 06:47 PM IST
सार

 धुंध में लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण रेलवे ने ये ट्रेनें रद्द करने का कदम उठाया है। अन्य ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Unchahar Express canceled till March 1 and Amrapali Express till March 3
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

सर्दी में धुंध के कारण लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन से आवागमन करने में परेशानी हो रही है। देरी से चल रहीं ट्रेनों के कारण अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते रेलवे अधिकारियों ने लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक मार्च तक व आम्रपाली एक्सप्रेस तीन मार्च तक रद्द रहेंगी। इससे बिहार व यूपी की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से हर वर्ष सर्दी में धुंध के दौरान ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए व्यापक कदम उठाए जाते हैं। इसके तहत लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन माह तक रद्द कर दिया जाता है, क्योंकि धुंध के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः भिवानी: तिरंगा रैली के साथ गांव में पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

यही नहीं ये ट्रेनें कम दूरी की ट्रेनों को भी प्रभावित करती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। धुंध के बीच कम दूरी पर चलने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए इस बार भी रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर चलने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया है। 


रेलवे की ओर से धुंध की वजह से अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) को 3 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। वहीं कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) को 28 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को एक मार्च तक रद्द किया गया है। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) को 28 फरवरी तक रद्द किया गया है। इससे कटिहार व इलाहाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

लंबी दूरी पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को एक मार्च तक और आम्रपाली एक्सप्रेस को तीन मार्च तक रद्द कर दिया गया है। धुंध के बीच अन्य ट्रेनों को समय पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।  - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed