{"_id":"6acfb3be6a2e86549f07d442","slug":"law-students-provided-legal-assistance-after-listening-to-the-villagers-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162392-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधि विद्यार्थियों ने दी कानूनी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधि विद्यार्थियों ने दी कानूनी सहायता
Wed, 14 Oct 2026 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव असावरपुर में कानूनी सहायता के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते शिक्षक।
सोनीपत। डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई के विधि विद्यार्थियों ने बुधवार को गांव असावरपुर में कानूनी सहायता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
यह अभियान सेवा संकल्प के तहत आयोजित किया गया था। अभियान में भूमि विवाद, बिजली बिलों और परिवार पहचान पत्र में अधिक आय दर्ज होने जैसी कई समस्याएं सामने आईं। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर क्लिनिकल लीगल एजुकेशन एंड कम्युनिटी जस्टिस ने इस अभियान का आयोजन किया। कुलपति देविंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। सेंटर के निदेशक मुकेश कुमार ने अभियान का नेतृत्व किया। सहायक आचार्य सुमित कुमार कार्यक्रम के समन्वयक रहे।
एलएलएम के एक वर्षीय पाठ्यक्रम के करीब 80 छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में भाग लिया। उन्होंने गांव के शिव मंदिर में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा से जुड़ी परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उनकी योजना इन विचारों को भविष्य में नए उद्यम या सामाजिक सेवा परियोजनाओं के रूप में विकसित करने की है। इसका उद्देश्य समाज को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है।