फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ultrasound machine in hospital is not working

Sonipat News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

Fri, 08 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine in hospital is not working
फोटो 02: सोनीपत के गोहाना ​​स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एसएमओ को निर्देश
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने उपमंडल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मोबाइल पर बातचीत करते हुए नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने व पैथालॉजी से संबंधित सामान की नियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शीघ्र अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अस्पताल की फार्मेसी, आपातकालीन सेवाओं व ओपीडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा को निर्देश दिए कि वह चिकित्सकों की पूरी टीम, नर्सिंग स्टाफ व अन्य सभी के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करें।
विज्ञापन

एसएमओ ने बताया कि कि अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है और अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता नहीं है। पैथालॉजी में भी विभिन्न श्रेणी के सामान की आपूर्ति अनियमित है। इसके बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मोबाइल पर बात की। उन्होंने गोहाना में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने, रेडियोलॉजिस्ट नियमित या अतिरिक्त प्रभार के साथ भेजने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथालॉजी में सामान की निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। वहीं अस्पताल में मरीजों को एक्सरे मशीन के डिजिटल प्रिंट नहीं मिलने के पीछे कंप्यूटर व यूपीएस की कमी सामने आई तो कैबिनेट मंत्री ने कंप्यूटर व यूपीएस अपने कोटे से देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed