फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ultrasound machine bad, increased problems of pregnant and other patients

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, गर्भवती व अन्य मरीजों की बढ़ी परेशानी

Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine bad, increased problems of pregnant and other patients
जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को परेशानी का सामना पड़ा। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के बाद किसी ने इसको लेकर सही जानकारी नहीं दी तो मरीजों ने रोष जताया। शिकायत करने के बाद लोगों को राहत तक नहीं मिली। अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने के कारण मरीजों को लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद अचानक अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद मशीन नहीं चल सकी। अस्पताल में रोजाना की तरह शुक्रवार को गर्भवती महिलाएं व अन्य मशीन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे तो वहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की सूचना मिली। जिला अस्पताल में मरीज अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने का दो घंटे तक गर्मी में इंतजार करने को मजबूर हुए। उसके बाद भी मशीन ठीक कब तक होगी, उसकी सही सूचना नहीं मिलने पर मरीजों ने एकत्रित होकर रोष जताया। अस्पताल प्रबंधन को शिकायत करने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल सकी। इस पर मरीजों को काफी देर तक इंतजार करने के बाद घर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

यह बोले लोग
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई तो यहां पर कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात कही। मशीन के ठीक होने का काफी देर तक इंतजार किया, उसके बाद भी मशीन को ठीक नहीं किया जा सका। ऐसे में घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज, निवासी अशोक नगर
मैं गांव की एक महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल में आई थी। अल्ट्रासाउंड कराने को नंबर लगवाने के लिए गई तो मशीन खराब होने की सूचना मिली। ऐसे में काफी इंतजार करने के बाद वा लौटना पड़ा।
- किरण, निवासी खेवड़ा
मुझे कई दिन से पेट दर्द हो रहा है। मैं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल में पहुंचा तो मशीन खराब मिली। इसके बाद करीब डेढ़ करने तक मशीन के ठीक होने का इंतजार किया, उसके बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं हो सकी।

- मोनू, निवासी राई
वर्जन
अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया, जिसको शुक्रवार को ठीक करा दिया गया है। अब मरीजों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed