{"_id":"6a2b142ca15a40b23d09da23","slug":"ultimatum-to-remove-encroachment-within-10-days-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155333-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 10 दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 10 दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
गांव माहरा में नहरी विभाग की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे नहरी व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव माहरा में सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर विभाग ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। विभाग ने मौके पर पहुंचकर दीवार का एक हिस्सा गिराया और पंचायत को 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव माहरा के कुछ लोगों ने नहरी विभाग को शिकायत दी थी कि विभाग की जमीन पर पंचायत द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
शिकायत मिलने के बाद नहरी विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पंचायत ने एक दीवार का निर्माण किया हुआ है और उस दीवार से आगे सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्क विकसित किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पार्क और दीवार के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। इसी आधार पर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई के दौरान विभाग ने दीवार का कुछ हिस्सा हटाया और पंचायत को 10 दिन का समय देते हुए अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए।