फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths riding bikes had snatched four mobile phones in just one hour

बाइक सवार दो युवकों ने महज एक घंटे में झपटे थे चार मोबाइल फोन

Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding bikes had snatched four mobile phones in just one hour
सोनीपत। बाइक सवार दो झपटमारों ने महज एक घंटे में चार मोबाइल फोन झपट लिए थे। सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को बहालगढ़ से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कुंडली व राई थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने पीड़ित किशोर व ट्रक चालक के बयान पर भी केस दर्ज कर लिया है। सीआईए ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

मामले को लेकर बुधवार को मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव भरडिया के रहने वाले नितेश ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह फिलहाल देव नगर में सरदारों वाली गली में रहते हैं। सुबह छह बजे वह जिम जाने के लिए निकला तो गुड़ मंडी के पास बाइक सवार दो युवक करीब छह बजे उसका मोबाइल छीन ले गए। बुधवार को आदर्श नगर के रहने वाले अक्षय कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को राज मेडिकल स्टोर के सामने से सुबह छह बजे मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दी थी। इसके बाद में राई थाना में यूपी के कन्नौज गर्जीपूर्वा निवासी कुलदीप ने मोबाइल छीनने का केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि पौने सात बजे दो बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन ले गए। बाद में राजस्थान के धौलपुर के गांव पिदावली कंचनपुर निवासी यश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक सात बजे उसका मोबाइल फोन छीन ले गए थे। मामले में सीआईए के एसआई मनीष की टीम ने यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी के सरस्वती विहार फिलहाल मुकीनुपर निवासी निशांत व मूलरूप से यूपी के जालौन फिलहाल नोएडा निवासी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे छीने गए चारों मोबाइल बरामद कर लिए गए थे। आरोपियों ने सुबह छह से सात बजे के बीच चारों मोबाइल छीने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed