फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths in car arrested with 25 boxes of liquor and pistol

25 पेटी शराब और पिस्तौल के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths in car arrested with 25 boxes of liquor and pistol
थाना मुरथल पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 पेटी शराब और पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन

मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि एएसआई अमित कुमार देर रात जीटी रोड पर मुरथल टोल प्लाजा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक चालक कार को हाईवे पर बेतरतीब व लापरवाही से चलाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी वापस भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया। कार चला रहे युवक की पहचान चिरस्मी गांव के रहने वाले दीपक और उसके साथ बैठे युवक की पहचान पानीपत जिले के गांव बिहोली के रहने वाले विक्रम के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न ब्रांड की 25 पेटी शराब और अवैध पिस्तौल व चार कारतूस मिले। युवक लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed