फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died while cleaning the sewer

Sonipat News: सीवर की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत

Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths died while cleaning the sewer
अभिषेक। फाइल फोटो।
सोनीपत। राठधना-नरेला रोड स्थित एक्सप्रेस सिटी में सीवर की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत बिगड़ गई। सीवर की सफाई को पहले एक युवक उतरा गया था। उसके बेसुध होने पर दूसरा युवक बचाने गया तो उसकी भी जान चली गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी तरह के सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराने का पता लगा है। पुलिस ने मामले में एक्सप्रेस सिटी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चंपा निवासी पिंटू राठधना रोड स्थित एक्सप्रेस सिटी के पास एक होटल में काम करता था। वह पहले सीवर सफाई का काम कर चुका था। एक्सप्रेस सिटी में सीवर जाम होने के कारण परेशानी आ रही थी। पिंटू को सिटी में जाम सीवर खोलने के भेजा गया था। उसके साथ एक्सप्रेस सिटी में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के जिला इटावा के गांव भगौती निवासी अभिषेक (25) भी थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पिंटू सीवर में सफाई करने उतरे तो अंदर जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गए। उनके साथ सीवर खुलवाने गए अभिषेक ने देखा कि पिंटू बेसुध हो गए है तो वह भी उन्हें बचाने उतर गए। गैस के प्रभाव में आकर वह भी अंदर ही रह गए। एक अन्य युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उनकी हालत भी बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद मशक्कत से दोनों को सीवर से निकाला और निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले का पता लगने पर पुलिस पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद एसीपी राजपाल सिंह व सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। अभिषेक की पत्नी रूबी ने सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराने की बात कही है। इस पर पुलिस ने रूबी के बयान पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जहरीली गैस होने का अंदेशा, जांच में होगा खुलासा

सीवर सफाई के दौरान जान गंवाने वाले दो युवकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद पुलिस विसरा जांच करा सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अक्सर बंद सीवर में कचरे के सड़ने से हाइड्रोजन सल्फाइड, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्स ऑक्साइड जैसी गैस बन जाती हैं। सीवर में उतरने के बाद दोनों युवक जहरीली गैस के संपर्क में आकर बेसुध हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के असल कारणों का पता विसरा रिपोर्ट के बाद लग सकेगा।

सीवर की सफाई के दौरान दो युवकों की मौत की सूचना मिली थी। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच कर सबूत जुटाए हैं। सीवर में गैस की चपेट में आए युवक की पत्नी के बयान पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27, सोनीपत।

अभिषेक। फाइल फोटो।

अभिषेक। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed