फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in road accidents

Sonipat News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित गांव चिड़ाना में बाइक सवार और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर गांव ईशापुर खेड़ी के पास ट्राला सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में थाना सदर और बरोदा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव शिमली निवासी शमशेर ने बरोदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने ट्राला को खुद चलाते हैं। शनिवार को वह अपने भाई सुरेंद्र व गांव के ही कर्मवीर के साथ ट्राला में उत्तर प्रदेश के मथुरा की गोवर्धन मंडी से धान भरकर कैथल के लिए चले थे। रविवार को तड़के चार बजे जब वह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर गांव ईशापुर खेड़ी के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच उनके आगे ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक चलाने लगा। वह एक तरफ से ट्रक के आगे निकालने लगे तो ट्रक चालक ने उनकी तरफ ट्रक मोड़कर अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे ट्राला ट्रक से जा टकराया। हादसे में उनके भाई सुरेंद्र की मौत हो गई। उनके भाई ट्राला पर सहयोगी के रूप में काम करते थे। हादसे में उन्हें व कर्मवीर को चोट आई है। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रोहतक के गांव आसन निवासी सुनील कुमार ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके छोटे भाई संदीप उर्फ काला (29) टोल पर नौकरी करते थे। वह शनिवार आधी रात करीब 12 बजे बाइक लेकर गांव जवाहरा में बुआ के घर जा रहे थे। संदीप जब गांव चिड़ाना के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। संदीप के सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed