फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in different road accidents in Sonipat, bike rider coming out of illegal cut hit another bike

Sonipat: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, अवैध कट से निकलकर आए बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर

Thu, 17 Aug 2023 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

सोनीपत में इन दिनों हादसों का शहर बनता जा रहा है। इस क्रम में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths died in different road accidents in Sonipat, bike rider coming out of illegal cut hit another bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 व कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक की मौत, भाई चोटिल
मूलरूप से पंजाब के पटियाला स्थित राजपुर फिलहाल बंदेपुर निवासी लोकेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस का बताया कि वह अपने भाई ज्ञानइंदर व मां के साथ बाइक पर सवार होकर राठधना रोड की तरफ जा रहे थे। उन्होंने पुल के पास अपनी मां को उतार दिया था। उसके बाद दोनों भाई राठधना की तरफ नेशनल हाईवे-334बी के पास पहुंचे तो इसी दौरान अवैध कट से एक बाइक सवार सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


उसने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो  गए। इसी दौरान पीछे से आए ट्राला ने उनके भाई को कुचल दिया। जिससे उनके भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने लोकेश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में जीटी रोड फ्लाईओवर के पास हादसे में मजदूर की गई जान
दूसरे मामले में कुंडली फ्लाईओवर के पास वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के गांव रामपुर निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनके छोटे भाई राजेंद्र कुंडली में रहकर मजदूरी करते थे। वह रात सवा 12 बजे कुंडली के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने प्रेमचंद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed